थाना सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलात्कार के दो आरोपी, अवैध चाकूधारी व वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
घर में घुसकर बलात्कार, जान से मारने की धमकी व जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर के थाना सिविल लाइन पुलिस ने बलात्कार, धमकी व जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता ने दिनांक 01 फरवरी 2025 को थाना सिविल लाइन में दी गई शिकायत के अनुसार, 25 जनवरी 2025 को अभियुक्त युसुफ पुत्र इरफान और नावेद पुत्र मुस्तकीम उर्फ लाले, निवासी ग्राम मंसूरपुर, थाना सिविल लाइन, रामपुर, ने उसके घर में घुसकर जबरदस्ती बलात्कार किया, जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
इस मामले में मु0अ0सं0- 56/25, धारा 333/70(1)/351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई थी।
आज 02 फरवरी 2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को पसियापुरा तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 राधाकृष्ण
हे0का0 916 कामेन्द्र सिंह
का0 1505 अरविन्द कुमार
2. अवैध चाकू रखने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आज 02 फरवरी 2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक नफर अभियुक्त आजम पुत्र महबूब, निवासी हाफिज शाह की मजार, थाना गंज, रामपुर, को एक अदद नाजायज चाकू के साथ आज्ञम पद्धति रोड, स्कूल कट के पास से गिरफ्तार किया।
इस पर थाना सिविल लाइन में मु0अ0सं0- 59/25, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 नीरज कुमार शर्मा
हे0का0 223 महफूज बेग
का0 21 देवराज सिंह
3. वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
थाना सिविल लाइन पुलिस ने आज 02 फरवरी 2025 को वारंटी अभियुक्त नासिर पुत्र शौकीन, निवासी ग्राम मंसूरपुर, थाना सिविल लाइन, जनपद रामपुर, को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया।
यह अभियुक्त वाद सं0- 2061/18, केस नं0- 975/17 के तहत धारा 3/21 खनन अधिनियम व 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में वांछित था। पुलिस ने गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।