विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान विषय में अभिरुचि विकसित करना – मदन लाल वर्मा

रामपुर: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सैदनगर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में विज्ञान विषय में अभिरुचि विकसित करने हेतु विज्ञान विषय से संबंधित ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सैदनगर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल घाटमपुर में किया गया।
इस विज्ञान आधारित ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में सैदनगर ब्लॉक के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 6, 7, 8 के 118 बच्चों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सैदनगर के खंड शिक्षा अधिकारी ने सैदनगर के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने , वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करने , प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान / गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इसी क्रम में शासन के निर्देशानुसार एक निश्चित तिथि को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि विज्ञान के इस क्विज के माध्यम से बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने, विज्ञान तथा गणित को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य की पूर्ति होती है।
उन्होंने कहा कि विज्ञान का जीवन में बहुत अधिक महत्व है। विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है। विज्ञान के द्वारा बच्चे प्रयोग करके सीखते हैं जिससे विषय वस्तु को वह जल्दी समझ पाते हैं।

विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार रहा।

1 मानवी, कक्षा 7, उo प्राo विo रूद का मज़रा
2 शाहनवाज़, कक्षा 8, उo प्राo विo खंडिया
3 कविता, कक्षा 7, उo प्राo विo सींगनी
4 मिस्वा, कक्षा 8, उo प्राo विo सींगनी
5 बलजीत, कक्षा 8, उo प्राo विo सींगनी
उपरोक्त शुरू के 5 बच्चों में से प्रत्येक बच्चे को ₹3000 विद्यालय प्रबंध समिति के खाते के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
उपरोक्त 5 बच्चे जिला स्तर पर सैदनगर ब्लॉक की तरफ से प्रतिभाग करेंगे।
इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शुरू के 25 बच्चों को सैदनगर के खंड शिक्षा अधिकारी मदन लाल वर्मा द्वारा विज्ञान किट देकर पुरस्कृत किया गया। शुरू के 10 बच्चों को ट्रॉफी देकर भी सम्मानित किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में आए सभी बच्चों एवं शिक्षकों के लिए पंडाल एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर डायट प्रवक्ता राजीव कुमार, एसआरजी ताराचंद, सरफराज अहमद, एआरपी भारत सिंह, अभिनव गुप्ता, अनीसा लतीफ, रहमत अली, मुजाहिद खान, चिरंजीव गुड्डू, सुरेंद्र सिंह, दीपक पुंडीर, राम बहादुर, अब्दुल अलीम खान, का पूरा नाम संजीव चौधरी, संतोष प्रसाद, शबनम आरा, नसरीन बी, इदरीस अहमद, अमरपाल सिंह, संगीता कुमारी यादव, मजहर अली, जयपाल सिंह, महेंद्र पाल सिंह, शबाना अशरफ, रजनी गुप्ता, रजिया बेगम, तस्लीम जहां, नौरीना, रेहान, मेधाकांत मिश्रा, सीमा गौहर, वीर सिंह, नाजिम अली, जहीर अहमद, मोहम्मद इमरान, मोहित शर्मा, विकास, जगमीत, अखिलेश मोहन, शीला रानी, संगीता गौतम, ममतेश, बबली, ज्योति कश्यप, अली अहमद, प्रतिभा अग्रवाल, सुखबीर, पुष्पेंद्र, शाजिया बी, आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.