Birthday Special: छः बार विधायक बने कैलाश विजयवर्गीय को कभी भी विधानसभा चुनाव में नहीं मिली हार
अपना 68वां जन्मदिन मनाने जा रहे है बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय
नई दिल्ली। इंदौर के राजनेता और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज अपना 68वां जन्मदिन मनाने जा रहे है। भारतीय जनता पार्टी से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले कैलाश ने इंदौर के महापौर के रूप में कार्य किया। वे छः बार विधायक बने और कभी भी विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना नहीं करना पड़ा। वे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व संभालने से पहले 12 साल से अधिक समय तक राज्य सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं।
जीवन परिचय
कैलाश विजयवर्गीय का जन्म 13 मई 1956 को इन्दौर में हुआ। कैलाश विजयवर्गीय के पिता का नाम शंकर दयाल विजयवर्गीय और मां का नाम अयोध्या देवी विजयवर्गीय है।
व्यक्तिगत जीवन
कैलाश विजयवर्गीय का विवाह आशा विजयवर्गीय के साथ हुआ है। इनकी 2 संतान है।
शिक्षा
कैलाश विजयवर्गीय ने बी.एससी और एल.एल.बी. तक शिक्षा प्राप्त की है।
राजनीतिक करियर
कैलाश विजयवर्गीय 1975 से विद्यार्थी परिषद के माध्यम से राजनीति में आये। वे 1983 में इंदौर नगर निगम के पार्षद और1985 में स्थायी समिति के अध्यक्ष बने। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी, इंदौर के संगठनमहामंत्री और भाजपा प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के संयोजक रहे। वे 1985 में विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक बने और 1992 में भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा वर्ष 1993 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री व गुजरात के प्रभारी रहे। विजयवर्गीय 1990, 1993, 1998 तथा 2003 में विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। आप वर्ष दिसम्बर 2008 में तेरहवीं विधानसभा के निर्वाचन में पांचवी बार लगातार विधायक चुने गये हैं।
उपलब्धियां
विजयवर्गीय को वर्ष 2006 में संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा निर्धारित सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये जनमत निर्माण के महत्वपूर्ण प्रयासों के लिये संयुक्त राष्ट्र द्वारा सम्मानित किया गया है। कैलाश विजयवर्गीय के प्रयासों से सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हुए उत्कृष्ट कार्यों केलिये वर्ष 2007 में मध्यप्रदेश को तीन प्रतिष्ठापूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।